अब ट्रेनों में कम नजर आएंगे टीटीई, रेल मंडल में समाप्‍त हो जाएंगे 17 सौ पद

मुरादाबाद रेल मंडल ने पदों को समाप्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। मंडल में 17 सौ पदों को समाप्त कर दिया जाएगा। ट्रेनों में टीटीई की संख्या कम हो जाएगी। एक ट्रेन में दो से तीन टीटीई तैनात किए जाएंगेे। आफिस में कर्मचारियों की संख्‍या भी कम हो जाएगी। उत्तर रेलवे मुख्यालय ने 17 जुलाई तक रिपोर्ट मांगी है

कोरोना के कारण रेलवे की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। नई भर्ती पर रोक लगाने के साथ रिक्त पदों को समाप्त करने के भी आदेश दिए गए हें। कम कर्मियों में अधिक काम लेने की योजना है। ट्रेन संचालन से जुड़े रिक्त पदों पर भर्ती करने के आदेश दिए गए हैं। पद समाप्त हो जाने के बाद रेल कर्मियों को पदोन्नति मिलना मुश्किल हो जाएगा।

रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक (कार्मिक) दल चंद ने सात जुलाई को जोन के सभी डीआरएम व रेल कारखाना प्रबंधकों को पत्र दिया है। इसमें कहा है कि स्वीकृति रिक्त पदों पर का पचास फीसद को पद समाप्त करने का प्रस्ताव 17 जुलाई तक भेज देंं। ट्रेन संचालन से जुड़े पद गैंगमैन, स्टेशन मास्टर, गार्ड जैसे पदों को समाप्त नहीं किया जाएगा।

स्वीकृत पद 19879 मुरादाबाद रेल मंडल में स्वीकृत पद 19879 हैंं। जिसमें 16500 कर्मचारी कार्यरत हैंं। मंडल में 3389 पद रिक्त पड़े हुए हैंं। इसमें 1694 पदों को स्थानी रूप से समाप्त कर दिया जाएगा। इसमें टीटीई, बुकिंग क्‍लर्क, पार्सल क्लर्क और स्वास्थ्य कर्मचारी के पद पर भर्ती नहीं होगी। पद समाप्त होने के बाद जूनियर कर्मियों की पदोन्नति के रास्ते बंद हो जाएंगे। वर्तमान में रिक्त पदों पर जूनियर कर्मियो को पदोन्नत किया जाता है।

नरमू के मंडल मंत्री राजेश चौबे ने कहा कि पद समाप्त करने का संगठन राष्ट्रीय स्तर पर विरोध कर रहा है। संगठन की मांग है कि जब तक आर्थिक स्थिति खराब है, तब तक भर्ती पर रोक लगा देंं। पद समाप्त होने से कर्मियों को पदोन्नति मिलना बंद हो जाएगी। अपर मंडल रेल प्रबंधक एमएस मीना ने बताया कि मुख्यालय से पत्र मिलने के बाद कार्मिक शाखा पद समाप्त करने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है।